दोस्तो !
पिछली पोस्ट में हमने बताया था कि हम दो पुस्तकों का प्रकाशन करने जा रहे हैं ! इनमें से एक किताब के लेखक शंभू राणा ने सूचित किया है कि उनकी इस पुस्तक के प्रकाशन हेतु प्रतिष्ठित तथा जनप्रिय संस्थान " पहाड़" ने उन्हें संपर्क किया है। हमें इस प्रस्ताव की प्रसन्नता है तथा हम लेखक की इच्छा का स्वागत करते हैं। अब हमारी प्रकाशन सूची में सिर्फ़ चंद्रकांत देवताले की पुस्तक है, जिस पर कार्य पूर्ण हो चुका है। यह पुस्तक अप्रैल तक छप जायेगी। यह देवताले जी की स्त्री विषयक कविताओं का संचयन है। इसके अलावा शिक्षा से जुड़े एक अख़बार के प्रकाशन पर भी हमें कार्य करना है, उम्मीद है आप सबकी शुभकामनाएं हमारे साथ होंगी!
शाइनिंग स्टार एवं अनुनाद
fantastic start....will continue
ReplyDeletegood...we waiting...
ReplyDeleteWelcome.....
ReplyDeleteBest luck for book
good luck,book,newspaper hame jarur bhejana.narayan narayan
ReplyDeleteचिट्ठाजगत में आपका स्वागत है .नियमित लिखते रहें इससे संवाद-संपर्क बना रहता है , ढेर सारी शुभकामनाएं !
ReplyDelete